पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेया का मनाया जन्मदिन

भाजपा अमृतसर पूर्वी के गोविद नगर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष रमन शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Dec 2020 11:50 PM (IST) Updated:Fri, 25 Dec 2020 11:50 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेया का मनाया जन्मदिन
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेया का मनाया जन्मदिन

जागरण संवाददाता, अमृतसर: भाजपा अमृतसर पूर्वी के गोविद नगर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष रमन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बलदेव राज बग्गा, मंडल प्रभारी हरविदर सिंह संधू, जिला अमृतसर भाजपा कोषाध्यक्ष मोहित महाजन ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। यहां सुखचैन सिंह, विशाल चौहान, राम खन्ना ,राजू महाजन, दीपक गिल, कस्तूरी लाल तथा निरुपम बाबा आदि मौजूद थे। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर भाजपा एससी मोर्चा ने प्रधान संजीव कुमार के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित की। यहां सीनियर नेता लविदर बंटी, अर्जुन गिल, नरिदर गोल्डी, मनु भगत, ओम प्रकाश काका, मेघव कुमार, राजकुमार भगत, गुरशरण बिल्ला, गरीब दास नाहर, रंजीत पाल, बिट्टू कुमार, अश्वनी भी मौजूद थे। भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर प्रदेश भाजयुमो प्रभारी एडवोकेट राजेश हनी के निर्देशों व भाजयुमो अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार जिला अध्यक्ष गौतम अरोड़ा की अध्यक्षता में शिवाला बाग भाइयां स्थित श्री राम मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन विशेष रूप से उपस्थित हुए। राजेश हनी ने कहा कि आज के युवा को अटल बिहारी वाजपेयी के दिखाए मार्ग से पर चलक लोगों के बीच में उतरना चाहिए। सुरेश महाजन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के उन राजनेताओं में से थे जिन्हें विपक्ष भी खड़े होकर सलाम करता था। जुझार सिंह एवेन्यू गुमटाला में भाजपा पुतलीघर मंडल के वर्करों की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी की 96वें जन्मोत्सव पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जुगल गुमटाला कार्यकारिणी सदस्य पंजाब विशेष रूप मे शामिल हुए। अटर बिहारी वाजपेयी जी को पुष्प भेंट कर समारोह की अध्यक्षता की। इस मौके पर मीनू सहगल, अमन ऐरी, तरुण अरोड़ा, कुनाल मेहरा, राहुल बत्रा, उत्तम कैरो व अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन भेंट किए।

chat bot
आपका साथी