भाजपा अपने दम पर लड़ेगी 117 सीटों पर चुनाव : घई

विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी इलेक्शन मोड में है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:37 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:37 PM (IST)
भाजपा अपने दम पर लड़ेगी 117 सीटों पर चुनाव : घई
भाजपा अपने दम पर लड़ेगी 117 सीटों पर चुनाव : घई

जागरण संवाददाता, अमृतसर : विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी इलेक्शन मोड में है। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव दीपांशु घई ने बुधवार को अमृतसर के पांचों विधानसभा के भाजयुमो मंडलों का दौरा कर संगठनात्मक ढांचे की संरचना का पुनर्निरीक्षण किया। ये सभी बैठकें भाजयुमो अमृतसर जिलाध्यक्ष गौतम अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुईं। इसमें प्रदेश व जिला मंडल से लेकर बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। दीपांशु घई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस बार पहली बार भाजपा अपने दम पर 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है और कार्यकर्ताओं में बहुत जोश भी है। प्रदेश की जनता भी इस बार भाजपा को पंजाब में विकल्प के रूप में देख रही है। कार्यकर्ता इस बार भी पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। गौतम अरोड़ा ने कहा भाजपा विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ताओं पर आधारित राजनीतिक दल है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। किसी भी पार्टी की चुनावी जीत उसके कार्यकर्ताओं के बिना संभव नहीं है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हर चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की जीत में अहम भूमिका निभाई है और इस बार भी ऐसा ही होगा। इस अवसर पर महामंत्री विभूत हांडा, जिला उपाध्यक्ष गौरव भाटिया, जसपिदर चौहान, विक्रम ठाकुर व शुभम देवगन आदि उपस्थित

chat bot
आपका साथी