भाजपा प्रदेश प्रधान आज गुरुनगरी में, तैयारियों में जुटी जिला ईकाई

। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा बुधवार को अमृतसर पहुंच रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 12:20 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 12:20 AM (IST)
भाजपा प्रदेश प्रधान आज गुरुनगरी में, तैयारियों में जुटी जिला ईकाई
भाजपा प्रदेश प्रधान आज गुरुनगरी में, तैयारियों में जुटी जिला ईकाई

जागरण संवाददाता, अमृतसर

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा बुधवार को अमृतसर पहुंच रहे हैं। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद 29 जनवरी को शर्मा का गुरु की नगरी में पहला दौरा है। पार्टी के जिला प्रधान सुरेश महाजन अपनी टीम के साथ प्रदेश प्रभारी के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

नवनियुक्त प्रदेश भाजपा प्रधान के दौरे को लेकर उन्होंने मंगलवार को हरबंस लाल खन्ना स्मारक में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक की। वहीं उन्होंने शर्मा के शहर में आगमन व स्वागत संबंधी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी लगाई। इस दौरान भाजपा के प्रदेश सचिव राकेश गिल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी, केवल कुमार, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

सुरेश महाजन ने कहा कि अश्विनी शर्मा सुबह 10 बजे शहर पहुंचेंगे। वह श्री हरिमंदिर साहिब, जलियांवाला बाग, दुग्र्याणा मंदिर और वाल्मीकि तीर्थ राम तीर्थ में नतमस्तक होंगे। शर्मा भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इसके अलावा वह राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला तथा भाजपा नेता सतपाल महाजन से भी मुलाकात करेंगे।

उन्होंने प्रदेश प्रभारी के स्वागत के लिए जिला टीम मंडल अध्यक्षों व मोर्चा अध्यक्षों तथा सेल कन्वीनरों को जिम्मेदारियां सौंपी।

इस मौके पर जिला महामंत्री डॉ. राम चावला, राजेश कंधारी, हरविदर संधू, जरनैल सिंह ढोट, सरबजीत सिंह शंटी, मीनू सहगल, ज्योति बाला, अलका शर्मा, गौतम अरोड़ा, डॉ. राजेश राममूर्ति के अलावा सभी मंडल अध्यक्ष व मंडलों के महामंत्री भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी