भाजपा ने पुतलीघर मंडल में की नियुक्तियां

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश महाजन की सलाह से पुतलीघर भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार ने मंडल के कार्यकारी उपाध्यक्ष व मंडल के कार्यकारी महासचिव पद पर दो पदाधिकारियों की नियुक्ति गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:37 PM (IST)
भाजपा ने पुतलीघर मंडल में की नियुक्तियां
भाजपा ने पुतलीघर मंडल में की नियुक्तियां

जासं, अमृतसर : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश महाजन की सलाह से पुतलीघर भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार ने मंडल के कार्यकारी उपाध्यक्ष व मंडल के कार्यकारी महासचिव पद पर दो पदाधिकारियों की नियुक्ति गई है। सुनील कुमार ने कहा कि मंडल के कार्यकारी उपाध्यक्ष के पद पर शिव कुमार शर्मा और मंडल कार्यकारी महासचिव के पद पर तरुण अरोड़ा को नियुक्त किया गया है। आशा है कि नवगठित टीम के दोनों पदाधिकारी केंद्र की मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों के बारे में तथा भाजपा की विचारधारा के बारे में अपने इलाके के लोगों जागरूक कर पार्टी का विस्तार करने और अन्य कार्य करने में सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, जिला महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिदर सिंह पिटू, जिला उपाध्यक्ष जरनैल सिंह ढोट, चंद्रशेखर शर्मा, सरबजीत सिंह शंटी, राजीव शर्मा डिपी, मनीष शर्मा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी