भाजपा लीगल सेल कानूनी सहायता आम लोगों को देने के लिए बढ़ाएगी दायरा

भाजपा लीगल सेल की ओर से जरूरतमंद व्यक्तियों को निश्शुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने का फैसला लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 07:18 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 07:18 PM (IST)
भाजपा लीगल सेल कानूनी सहायता आम लोगों को देने के लिए बढ़ाएगी दायरा
भाजपा लीगल सेल कानूनी सहायता आम लोगों को देने के लिए बढ़ाएगी दायरा

जासं, अमृतसर : भाजपा लीगल सेल की ओर से जरूरतमंद व्यक्तियों को निश्शुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने का फैसला लिया है। लीगल सेल की ओर यहां पार्टी के नेताओं को समय समय पर आने वाली कानूनी मुश्किलों को लेकर सलाह दी जाती है वहीं सेल की ओर से भाजपा वर्करों के साथ साथ आम जरूरतमंद लोगों की भी कानूनी सहायता की जाती है। कानूनी सहायता लोगों को पहुंचाने की गतिविधियों का घेरा विशाल करने के लिए लीगल सेल ने हर विधान सभा क्षेत्र में सेंटर बनाने का फैसला लिया है।

लीगल सेल के प्रवक्ता एडवोकेट पवन भारद्वाज ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर भाजपा के संगठन मंत्री दिनेश कुमार की अगुआई में लीगल सेल की बैठक का आयोजन किया गया। जिस में अलग अलग पदाधिकारियों को लीगल सेल को मजबूत बनाने के लिए अलग-अलग ड्यूटियां लगाई गई वहीं हर क्षेत्र में अपने प्रतिनिधियों को एक्ट करने का भी फैसला लिया गया है। इस बैठक में सेल के वरिष्ठ पदाधिकारी एनके वर्मा, रमेश शर्मा, राजेश शर्मा, अश्वनी शर्मा, संजय कपूर, आर महेंद्रू आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी