जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब में सादगी से हुई तरुण चुघ के बेटे की शादी, जानें कौन-कौन पहुंचे लोग

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के वकील बेटे वरुण चुघ का विवाह शगुन से सादगी के साथ संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 03:00 AM (IST)
जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब में सादगी से हुई तरुण चुघ के बेटे की शादी, जानें कौन-कौन पहुंचे लोग
जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब में सादगी से हुई तरुण चुघ के बेटे की शादी, जानें कौन-कौन पहुंचे लोग

जासं, अमृतसर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि के परिवार पंजाब के वरिष्ठ नेता व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के वकील बेटे वरुण चुघ का विवाह भारतीय सेना की पृष्ठभूमि के परिवार की बेटी शगुन के साथ सादगी के साथ संपन्न हुआ। शगुन के दादा सूबेदार प्रीतम सिंह ने अपनी सेवाएं भारतीय सेना को समर्पित की थीं। शगुन के चाचा सुच्चा सिंह 1962, 1965, 1971 के युद्ध में उरी सेक्टर में युद्ध लड़ कर वीरगति को प्राप्त हुए थे। शगुन के पिता मशहूर लेखक व वकील दलजीत सिंह शाही लुधियाना व पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में वकालत करते हैं व मा सरबजीत कौर, चाचा कमलजीत सिंह शाही, चाची रणजोत कौर बतौर प्रिंसिपल शिक्षा जगत से जुड़े हुए हैं। वरुण चुघ व नववधु दोनों पेशे से प्रोफशनल वकील हैं। भारत सरकार के सालिसिटर जनरल तुषार मेहता के जूनियर वरुण चुघ सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं व केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में प्रतिनिधि भी हैं। दोनों का आनंद कारज सादगी के साथ मोहाली जिले के जीरकपुर में स्थित गुरुद्वारा नाभा साहिब में हुआ।

शादी समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, काग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़, केंद्रीय मंत्री ओम प्रकाश, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सापला, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्रि्वनी शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारकों , काग्रेस, अकाली दल, आम आदमी पार्टी के नेताओ के अतिरिक्त विभिन्न प्रदेशों के सासद-विधायक, पूर्व मंत्री, कई चेयरमैन, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा के कई वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे।

chat bot
आपका साथी