राजधर्म का पालन करे ममता बनर्जी : राजेश हनी

प्रदेश भाजपा सचिव राजेश हनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा वर्करों पर राजनीतिक हमले हुए तो केंद्र सरकार मूकदर्शक नहीं रहेगी। बंगाल में भाजपा वर्करों पर हमले असहनीय हैं। यह लोकतंत्र पर कड़ा प्रहार है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 05:14 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 05:14 PM (IST)
राजधर्म का पालन करे ममता बनर्जी : राजेश हनी
राजधर्म का पालन करे ममता बनर्जी : राजेश हनी

संवाद सहयोगी, अमृतसर : प्रदेश भाजपा सचिव राजेश हनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा वर्करों पर राजनीतिक हमले हुए तो केंद्र सरकार मूकदर्शक नहीं रहेगी। बंगाल में भाजपा वर्करों पर हमले असहनीय हैं। यह लोकतंत्र पर कड़ा प्रहार है। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी राजधर्म का पालन करें। राजेश हनी भाजपा वर्करों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

राजेश हनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के महामहिम राज्यपाल जगदीश धनखड़ चुनाव परिणामों के पश्चात हुई इस हिसा पर चिता जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात तो यह है कि चुनाव परिणाम के 72 घंटों के अंदर लगभग 10 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के पश्चात भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इससे साफतौर पर तृणमूल के गुंडों और पुलिस की मिलीभगत का पता चलता है। इस अवसर पर जिला भाजपा मीडिया सचिव संजय कुंद्रा, मन्नू ग्रोवर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी