आप को इस बार नहीं मिलेगी कोई सीट: मजीठिया

मजीठा में धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 07:19 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 08:09 PM (IST)
आप को इस बार नहीं मिलेगी कोई सीट: मजीठिया
आप को इस बार नहीं मिलेगी कोई सीट: मजीठिया

संस, मजीठा: मजीठा में धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार आने वाले चुनाव में आप को कोई सीट नहीं मिलेगी। वहीं कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब तक किसानों का गन्ने का बकाया नहीं दिया गया है। गन्ने की कीमत अगर हरियाणा व यूपी के साथ मिलाकर देखी जाए तो पंजाब के किसानों का 1000 करोड़ का नुकसान हुआ है, वहीं आगे जाकर गन्ने की अच्छी कीमत किसानों को नहीं मिलेंगी क्योंकि दिसंबर में आचार संहिता लग जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दो गुटों में बंटी हुई है। एक गुट है कांग्रेस ठोको ताली और दूसरा कांग्रेस अमरिदर। यह सिर्फ कुर्सी की लड़ाई है। यह लोगों को धोखे में रख रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल हमेशा ही पंजाब के लोगों के हित में कार्य करता रहा है। इस मौके पर मेजर शिवचरण सिंह, गुलजार सिंह रणीके, एडवोकेट राकेश, लखबीर सिंह व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी