मजीठिया ने कसा तंज, केजरीवाल पहले दिल्ली में लागू करें पंजाब में की घोषणाएं

पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के संरक्षक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल पर पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने निशाना साधा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 07:02 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 07:02 PM (IST)
मजीठिया ने कसा तंज, केजरीवाल पहले दिल्ली में लागू करें पंजाब में की घोषणाएं
मजीठिया ने कसा तंज, केजरीवाल पहले दिल्ली में लागू करें पंजाब में की घोषणाएं

जासं, अमृतसर: पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के संरक्षक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल पर पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पेट्रोल-डीजल पर आप की सरकार वैट कम नहीं कर रही। वहां महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का भी कोई प्रयास नहीं किया गया। ऐसे में केजरीवाल पंजाब में पेट्रोल—डीजल के रेट कम करने व महिलाओं को एक हजार रुपये मासिक देने की बात किस मुंह से कर रहे हैं। मजीठिया ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और दिल्ली के मुख्यमंत्री के बीच घोषणाएं करने की होड़ मची हुई है। लोग जानते हैं ये घोषणाएं कभी पूरी नहीं होंगी।

मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए मजीठिया ने कहा कि केजरीवाल अपने प्रदेश में भी पहले ये योजनाएं लागू करें। इसके बाद पंजाब की बात करें। एक हजार रुपये महिलाओं को देने की घोषणा करना आसान है, पर केजरीवाल यह बताएं कि यह पैसा कहां से लाएंगे। इसके लिए तो प्रतिमाह 1100 करोड़ रुपये चाहिए। दिल्ली में पेट्रोल इतना महंगा क्यों बिक रहा है। उन्होंने दिल्ली में वैट कम क्यों नहीं किया। केजरीवाल का दिल्ली माडल पूरी तरह फेल हो चुका है। उन्होंने अध्यापकों को स्थायी करने की बात कही थी, लेकिन वहां अभी भी अध्यापक ठेका प्रथा के गुलाम हैं। चार सौ मुहल्ला क्लीनिकों में से 300 बंद हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी