विश्व शांति के लिए साइकिल प्रार्थना यात्रा निकली

देश की उन्नति विकास व खुशहाली की कामना व प्रभु यीशु मसीह के प्यार शांति और शिक्षाओं के प्रसार के लिए सहारा प्रार्थना भवन अमृतसर के संस्थापक भाई राजेश की अगवाई में सहारा प्रार्थना भवन से विश्व शांति प्रार्थना यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का समापन सेंट मेरीज कैथोडिया जालंधर कैंट में होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 11:24 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 11:24 PM (IST)
विश्व शांति के लिए साइकिल प्रार्थना यात्रा निकली
विश्व शांति के लिए साइकिल प्रार्थना यात्रा निकली

संवाद सहयोगी, अमृतसर : देश की उन्नति, विकास व खुशहाली की कामना व प्रभु यीशु मसीह के प्यार, शांति और शिक्षाओं के प्रसार के लिए सहारा प्रार्थना भवन अमृतसर के संस्थापक भाई राजेश की अगवाई में सहारा प्रार्थना भवन से विश्व शांति प्रार्थना यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का समापन सेंट मेरीज कैथोडिया जालंधर कैंट में होगा।

राजेश ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य प्रकृति का संरक्षण और प्रभु की अमूल्य देन को स्थिर बनाए रखने और उसका सहयोगी बनने का संदेश देना है। यात्रा का शुभारंभ सरपंच सुखदेव सिंह ने किया। इस मौके पर रविदर पाल, मुश्ताक मसीह, विक्टर मसीह, अनिल कुमार, सुखदेव, रवि, जागीर सिंह, दमन सिंह, गौतम, विनय, विशाल आदि मौजूद थे। भक्तों ने मनाया अशनील महाराज का जन्मदिन

अमृतसर : श्री राम बाला जी धाम घन्नुपुर काले के अशनील महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। संत हरि नारायण गिरि ने कहा कि महापुरुषों के प्रवचनों से हमें प्रभु मार्ग पर चलने का ज्ञान प्राप्त होता है। अशनील महाराज ने कहा कि जहां प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त होता है वहीं सुख की गंगा बहती है। इस अवसर पर महंत देवी दास, संत ध्यान चंद आदि मौजूद थे। जागरण करवाया

अमृतसर : युवा वैष्णो दल की ओर से 27वां वार्षिक मां भगवती जागरण गुरु नानक नगर मजीठा रोड में करवाया गया। नशा विरोधी समाज निर्माण संस्था के चेयरमैन बाल कृष्ण शर्मा ने मां भगवती के दरबार में माथा टेका। बावा लाल दयाल जी गद्दी के महंत अनंत दास जी ने सम्मानित किया। इस मौके पर माता शारदा देवी जी, आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह, डीसीपी जगमोहन सिंह व सचिन मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी