जगीर कौर ने जत्थेदार के निधन पर जताया दुख

श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिदर सिंह वेदांती के निधन पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष जगीर कौर ने उनके घर पहुंच कर दुख प्रगट किया है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 07:15 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 07:15 PM (IST)
जगीर कौर ने जत्थेदार के निधन पर जताया दुख
जगीर कौर ने जत्थेदार के निधन पर जताया दुख

जासं, अमृतसर : श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिदर सिंह वेदांती के निधन पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष जगीर कौर ने उनके घर पहुंच कर दुख प्रगट किया है। जगीर कौर ने वेदांती की पत्नी हरभजन कौर व परिवार के सदस्यों जगबीर सिंह साथ दुखा सांझा किया।

जगीर कौर ने कहा कि जत्थेदार वेदांती सिख पंथ की महान शख्यित थे, जिन्होंने जत्थेदार के पद पर रहते हुए पंथ के अहम फैसले किए। उन्होंने अपना सारा जीवन गुरबाणी के प्रचार व प्रसार के लिए समर्पित रखा। इस दौरान एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी के अजायब सिंह अभ्यासी, भाई राम सिंह, सुरजीत सिंह भिट्टेवड्ड, भाई मंजीत सिंह, भाई राम सिंह, तलबीर सिंह गिल, प्रो. वरियाम सिंह, इंद्रजीत सिंह गोगोआनी , ज्ञानी रवेल सिंह, मैनेजर गुरिदर सिंह मथरेवाल, सुखबीर सिंह आदि मौजूद थे।

राष्ट्रीय सिख संगत ने जताया शोक राष्ट्रीय सिख संगत ने भी श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिदर सिंह वेदांती के निधन पर शोक जताया है। राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरबचन सिंह गिल, राष्ट्रीय सचिव रघुबीर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अविनाश जायसवाल, राज्य अध्यक्ष हरमिदर मलिक व डा. संदीप सिंह ने कहा कि जत्थेदार वेदांती एक महान पंथक नेता थे। उनकी ओर से निभाई पंथक सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा और इसके विग अखिल भारत हिन्दू सिख सभा के महासचिव जसविदर सिंह ने कहा कि जत्थेदार जोगिदर सिंह वेदांती का देहांत सिख कौम के लिए बड़ी क्षति है, जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती। उन्होंने ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

chat bot
आपका साथी