तीन पंथक नेताओं की तस्वीरें केंद्रीय सिख अजायब घर में सुशोभित

केंद्रीय सिख अजायब घर में सिख पंथ के तीन प्रसिद्ध नेताओं की तस्वीरों को सुशोभित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 06:32 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 06:32 PM (IST)
तीन पंथक नेताओं की तस्वीरें केंद्रीय सिख अजायब घर में सुशोभित
तीन पंथक नेताओं की तस्वीरें केंद्रीय सिख अजायब घर में सुशोभित

जासं, अमृतसर: केंद्रीय सिख अजायब घर में सिख पंथ के तीन प्रसिद्ध नेताओं की तस्वीरों को सुशोभित किया गया। एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जगीर कौर ने साका ननकाना साहिब के शहीद ईशर सिंह धारोवाली, एसजीपीसी के पूर्व सदस्य जसवीर सिंह खालसा और दलबार सिंह छीनीवाल की तस्वीरों पर पर्दा हटाने की रस्म निभाई।

बीबी जगीर कौर ने कहा कि कुछ पंथक नेता ऐसे होते हैं जिन्होंने पंथ के लिए महान कार्य किए होते हैं। उनको हमेशा याद रखने के लिए तस्वीरों को एसजीपीसी यादगार के रूप में केंद्रीय सिख अजायबघर में सुशोभित करती है ताकि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आने वाली पीढि़यां उनके बताए रास्ते पर चलकर धर्म की चढ़दी कला के लिए पंथ के प्रति समर्पित हों। भाई ईशर सिंह ने महंतों से गुरुद्वारा नानकाना साहिब को आजाद करवाने के लिए अपनी कुर्बानी दी थी जो शहीदों की याद कौम को नई ऊर्जा प्रदान करती है। एसजीपीसी के सदस्य बाबा दलबार सिंह और बाबा जसवीर सिंह खालसा ने पंथक कार्यो में अपना बड़ा योगदान दिया है। इस अवसर पर एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह भिट्टेवड्ड, एडवोकेट भगंवत सिंह सियालका, बलदेव सिंह चुंघा, बाबा बलबीर सिंह घुन्नस, कुलविदर सिंह रमदास, हरपाल सिंह जल्ला, गुरिदर सिंह मथरेवाल, भाई मंजीत सिंह, डा. सुखबीर सिंह, बघेल सिंह, नरिदर सिंह, हरपाल सिंह, अमरजीत सिंह, भुपिदर जीत सिंह, रजिदर सिंह, प्रीतपाल सिंह, गुरसेवक सिह भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी