छह पदों के लिए 33 प्रत्याशियों में होगी जंग

बार एसोसिएशन के चुनाव में छह पदों के लिए अब 33 प्रत्याशियों का मुकाबला छह नवंबर को होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:00 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 05:00 AM (IST)
छह पदों के लिए 33 प्रत्याशियों में होगी जंग
छह पदों के लिए 33 प्रत्याशियों में होगी जंग

जागरण संवाददाता, अमृतसर : बार एसोसिएशन के चुनाव में छह पदों के लिए अब 33 प्रत्याशियों का मुकाबला छह नवंबर को होगा। शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत के लिए समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार किया। केवल नौ कार्यकारी सदस्यों के लिए 17 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। प्रत्याशियों ने वकीलों के चैंबर्स ही नहीं बल्कि घर-घर जाकर भी अपनी जीत के लिए वोट मांगे। वकील इंटरनेट मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। ज्यादातर वकीलों ने फेसबुक पर भी अपना प्रचार करने के लिए पोस्ट डाले। यही नहीं कई वकीलों ने अपने उम्मीदवारों के लिए वाट्सएप ग्रुप बनाकर वोट मांगे। इनमें होगा मुकाबला

-अध्यक्ष पद : प्रदीप सैनी और विपिन ढंड।

-उपाध्यक्ष पद : संदीप वालिया, पकंज शर्मा व राजन कटारिया

-सचिव पद :इंद्रजीत सिंह अड़ी, शशिवीर शर्मा, रमन चौधरी व निर्मल सिंह औलख

-सह-सचिव पद : धीरज आनंद, राजदीप सिंह घुमन व गगनजीत सिंह

-कोषाध्यक्ष पद : जतिदर सिंह बेदी, मनोज महेंद्रू, लवली शर्मा व विशाल शर्मा

-कार्यकारी के नौ पद : पलविदर सिंह प्रिस, राकेश कुमार शर्मा, सुखविदरजीत सिंह बावा, मिलनदीप सिंह, मुखत्यार सिंह रियाड़, विश्व लूथरा, राहुल सिंह सेठी, मोहन, जगदीप सिंह, करणबीर सिंह, सुशील कुमार, पूजा, अनुराधा अरोड़ा, संदीप कौशल, रोहन भगत व परमिदर सिंह कंबोज

chat bot
आपका साथी