घर में दाखिल होकर परिवार के सदस्यों पर हमला

गांव कलसियां खुर्द निवासी नौ लोगों ने घर में दाखिल होकर एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोगों को घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:08 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:08 PM (IST)
घर में दाखिल होकर परिवार के सदस्यों पर हमला
घर में दाखिल होकर परिवार के सदस्यों पर हमला

संसू, खालड़ा : गांव कलसियां खुर्द निवासी नौ लोगों ने घर में दाखिल होकर एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

हरमनदीप सिंह ने बताया कि उनकी गली में पंचायत द्वारा नई ईटें लगाई गई। जिसका देसा सिंह का परिवार विरोध करता था। इसी रंजिश के चलते हरमनदीप सिंह के घर के सामने देसा सिंह और उसका भाई गुरदयाल सिंह कूड़ा फेंकने लगा। जब इसका विरोध किया तो देसा सिंह अपने भाई गुरदयाल सिंह, लड़के गुरबीर सिंह के अलावा काला सिंह, सुरजीत सिंह, दलबीर सिंह, गुरबीर सिंह, कुलविंदर सिंह, राजबीर कौर, बलजिंदर कौर समेत उसके घर में दाखिल हुआ। इस दौरान आरोपितों ने घर में तोड़फोड़ करते कोमलजीत सिंह, गुरशरन कौर, हरदयाल सिंह, निर्मल सिंह को घायल कर दिया। उनके बचाव लिए जब राम सिंह, गुरजीत सिंह वहां पहुंचे तो आरोपितों ने उन पर भी हमला दिया। बलबीर सिंह व बचित्र सिंह ने सभी घायलों को सुरसिंह के अस्पताल दाखिल करवाया। एसआइ नरिंदर सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी