तेजधार हथियारों से महिला को किया घायल, पति समेत चार पर केस दर्ज

। थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने महिला को तेजधार हथियारों से गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में उसके पति व सास सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:11 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:11 PM (IST)
तेजधार हथियारों से महिला को किया घायल, पति समेत चार पर केस दर्ज
तेजधार हथियारों से महिला को किया घायल, पति समेत चार पर केस दर्ज

संवाद सहयोगी, जंडियाला गुरु

थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने महिला को तेजधार हथियारों से गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में उसके पति व सास सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में गगनदीप कौर पत्नी कुलजिदर सिंह निवासी कादराबाद ने बताया कि उसकी ननद सुखराज कौर की शादी करीब 15 साल पहले अवतार सिंह निवासी अकालगढ़ ढपईयां के साथ हुई थी । कुछ समय बाद अवतार सिंह ने दूसरी शादी कर ली। जिसके चलते उनकी ननद सुखराज कौर अपनी मासी रंजीत कौर निवासी जंडियाला गुरु के पास रहने लगी और उसने अपने पति अवतार सिंह के खिलाफ अदालत में केस दायर कर दिया। गत दिनों सुखराज कौर किसी काम के चलते अकालगढ़ ढपईयां अपनी बिचोलन अंकविदर कौर से मिलने गई थी कि उक्त रंजिश के चलते अवतार सिंह ने अपनी मां व दो अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एसएचओ हरचंद सिंह ने बताया कि आरोपित अवतार सिंह को वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार सहित दो घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी