घर में छापमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, दो काबू

इस्लामाबाद थानांतर्गत पड़ते कबीर पार्क में एक घर पर छापामारी करने पहुंची पुलिस टीम पर दो युवकों ने हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:59 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:59 PM (IST)
घर में छापमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, दो काबू
घर में छापमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, दो काबू

जागरण संवाददाता, अमृतसर : इस्लामाबाद थानांतर्गत पड़ते कबीर पार्क में एक घर पर छापामारी करने पहुंची पुलिस टीम पर दो युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि घर में अक्सर प्रेमी जोड़े आकर मिला करते थे। इस बारे में इलाके के लोगों ने पुलिस को शिकायत की थी। फिलहाल पुलिस ने तरनतारन जिला के पट्टी निवासी गुरमहकप्रीत सिंह और जालंधर स्थित फिल्लौर के ढेसियां गांव निवासी मनप्रीत सिंह को काबू कर उनके खिलाफ पुलिस ड्यूटी में रोड़ा अटकाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

कबीर पार्क के कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि एक घर में अक्सर प्रेमी जोड़े आकर यहां मिलते हैं। मंगलवार को जब कुछ जोड़े वहां पहुंचे तो लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। कुछ देर में सात पुलिस कर्मी कार्रवाई करने के लिए घटना स्थल पर पहुंच गए। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ज्यादातर जोड़े वहां से निकल चुके थे। वहां केवल दो प्रेमी जोड़े ही बचे थे। जैसे ही पुलिस ने दरवाजा खटखटाया तो किसी तरह एक प्रेमी जोड़ा वहां से बचकर भाग निकला। महिला पुलिस ने उनका पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस कर्मियों ने एक प्रेमी जोड़े को काबू कर लिया। युवक ने पुलिस कर्मियों का विरोध किया। घर से बाहर आकर एक पुलिस कर्मी और युवक के बीच कुछ देर तक हाथापाई भी हुई। सारी घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गोली लगने से बुजुर्ग दंपती घायल : कत्थूनंगल में कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से बुजुर्ग दंपती जख्मी हो गए। परिवार के सदस्यों ने जब कुछ देर बाद घायल परमजीत कौर और उनके पति हरजीत सिंह को देखा तो उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उधर, एएसआइ निर्मल सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। फिलहाल गोली चलाने वाले के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। डाक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दंपती बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

फलोरम अस्पताल के डाक्टर गुरप्रीत सिंह के बयान पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ गोलियां चलाकर हत्या प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया गया है। डाक्टर ने बताया कि उक्त दंपती हरजीत सिंह और उनकी पत्नी परमजीत कौर को सोमवार को गोली लगने के बाद उनके अस्पताल में लाया गया था। दंपती का बेटा विदेश में रहता है। उन्होंने बताया कि 27 और 28 फरवरी को पुलिस मुलाजिम अस्पताल में घायलों की स्टेटमेंट दर्ज करने पहुंचे थे। लेकिन हालत ठीक नहीं होने के कारण दंपती से जानकारी नहीं ली जा सकी। बताया जा रहा है कि हरजीत सिंह पेशे से किसान हैं।

chat bot
आपका साथी