असिस्टेंट डायरेक्टर ने सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर डा. सुखदीप ने वीरवार को सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 05:34 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 05:34 PM (IST)
असिस्टेंट डायरेक्टर ने सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण
असिस्टेंट डायरेक्टर ने सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, अमृतसर : स्वास्थ्य विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर डा. सुखदीप ने वीरवार को सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। डा. सुखदीप ने मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर एमसीएच की वार्डों, लेबर रूम, पीडिएट्रिक वार्ड, आपरेशन थिएटर आदि का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रिकार्ड भी चेक किया। पिछले एक माह में हुई नार्मल व सिजेरियन डिलीवरी की समीक्षा भी की।

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों का समय-समय पर निरीक्षण करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है। इसके तहत अधिकारी अलग-अलग जिलों में नियमित रूप से जाकर सेहत सेवाओं की समीक्षा कर रहे हैं। डा. सुखदीप ने सेहत सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान एसएमओ डा. राजू चौहान व डा. चंद्रमोहन ने उन्हें गायनी विभाग में डाक्टरों की कमी का मुद्दा रखा। अस्पताल में तीन गायनी डाक्टर हैं। इनमें से दो डेपुटेशन पर हैं, जबकि एक प्रसव छुट्टी पर जा रही है। डेपुटेशन वाली गायनी डाक्टरों को किसी भी वक्त विभाग उनके स्टेशन पर भेज सकता है। ऐसे में यहां तो गायनी विभाग खाली हो जाएगा। वर्तमान में इमरजेंसी मेडिकल आफिसर को भी गायनी विभाग में लगाया गया है। कम से कम तीन गायनी डाक्टर यहां चाहिए। डा. सुखदीप ने कहा कि उन्हें सभी बातें नोट कर ली हैं। इनका समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर डा. सरताज, डा. जसकरण, गायनी डाक्टर नैना व डा. गुरप्रीत उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी