सहायक सिविल सर्जन डा. अमरजीत सिंह डेंगू पाजिटिव

स्वास्थ्य विभाग अभी कोरोना वायरस से जंग जीत भी नहीं पाया है कि डेंगू मच्छर ने विभागीय अधिकारियों को डंक मारना शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:12 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:12 PM (IST)
सहायक सिविल सर्जन डा. अमरजीत सिंह डेंगू पाजिटिव
सहायक सिविल सर्जन डा. अमरजीत सिंह डेंगू पाजिटिव

जागरण संवाददाता, अमृतसर: स्वास्थ्य विभाग अभी कोरोना वायरस से जंग जीत भी नहीं पाया है कि डेंगू मच्छर ने विभागीय अधिकारियों को डंक मारना शुरू कर दिया है। जिले के सहायक सिविल सर्जन डा. अमरजीत सिंह डेंगू पाजिटिव पाए गए हैं। दस दिन पूर्व उनका 22 वर्षीय बेटा कर्णदीप सिंह भी डेंगू पाजिटिव पाया गया था। हालांकि अब वह डेंगू मुक्त हो चुका है। डा. अमरजीत सिंह प्रताप नगर क्षेत्र में रहते हैं। इस क्षेत्र में दर्जन भर डेंगू पाजिटिव मरीज रिपोर्ट हो चुके हैं।

अमृतसर में अब तक 89 डेंगू पाजिटिव मरीज रिपोर्ट हो चुके हैं। कोरोना वायरस से लड़ रहे स्वास्थ्य विभाग के लिए डेंगू की रोकथाम भी बड़ी चुनौती बन चुका है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अभी कोरोना के आंकड़े जुटाने तक ही सीमित हैं। वास्तविक स्थिति तो यह है कि स्वास्थ्य विभाग के 200 से अधिक हेल्थ वर्कर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसलिए विभागीय अधिकारियों का सारा ध्यान कोरोना पर ही फोकस है।

इससे पूर्व सिविल सर्जन डा. नवदीप सिंह कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। तकरीबन चालीस दिन तक वह होम आइसोलेट रहे। इस अवधि में तीन बार उनकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आती रही। अब डा. अमरदीप सिंह के डेंगू पाजिटिव आने के बाद यह साफ हो गया है कि डेंगू मच्छर पूरी शक्ति से जिले में प्रहार कर चुका है।

chat bot
आपका साथी