संक्रांति पर मंदिरों में ठाकुर जी की अराधना

सक्रांति पर भक्तों ने मंदिरों में भगवान श्री ठाकुर जी की पूजा अर्चना की और परिवार की सुख-शांति के लिए आराधना की। पुजारियों ने नए महीने का नाम बोलकर भक्तों को प्रभु का आशीर्वाद दिया। श्री दुग्र्याणा तीर्थ में भगवान श्री ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:16 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 01:40 AM (IST)
संक्रांति पर मंदिरों में ठाकुर जी की अराधना
संक्रांति पर मंदिरों में ठाकुर जी की अराधना

संवाद सहयोगी, अमृतसर : सक्रांति पर भक्तों ने मंदिरों में भगवान श्री ठाकुर जी की पूजा अर्चना की और परिवार की सुख-शांति के लिए आराधना की। पुजारियों ने नए महीने का नाम बोलकर भक्तों को प्रभु का आशीर्वाद दिया। श्री दुग्र्याणा तीर्थ में भगवान श्री ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार किया गया। गद्दी श्री बावा लाल दयाल कर्मो डियोढ़ी में सक्रांति पर महंत अनंत दास जी महाराज के सानिध्य में पूजा अर्चना की गई।

भक्तजनों द्वारा ठाकुर जी का गुणगान किया। महंत अनंत दास जी ने कहा कि प्रभु सिमरन के साथ ही हम सुख की प्राप्ति कर सकते हैं। हमें इस संकट की घड़ी में प्रभु का नाम लेना चाहिए। जहां प्रभु की महिमा होती है, वहां सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस अवसर पर भंडारा भी लगाया गया। श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर करतार नगर में प्रात: हवन यज्ञ किया गया। सक्रांति पर प्रवचन करते हुए परम पूज्य आरती देवा जी महाराज ने लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। यह भी संदेश दिया कि हमें वातावरण को शुद्ध रखना चाहिए। पंडित सुमित शास्त्री ने प्रभु का गुणगान किया। श्रीराम बालाजी धाम घन्नुपुर काले में सक्रांति पर परिजनों द्वारा कीर्तन किया गया। परम पूज्य अश्नील जी महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद दिया।

chat bot
आपका साथी