घर से गहने और नकदी चोरी, मामला दर्ज

गांव पंधेर कलां में घर से चोर गहने व नकदी चुराकर फरार हो गए। बलविंदर सिंह निवासी पंधेर कलां ने थाना मजीठा में लिखित शिकायत दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:01 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:01 PM (IST)
घर से गहने और नकदी चोरी, मामला दर्ज
घर से गहने और नकदी चोरी, मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, मजीठा : गांव पंधेर कलां में घर से चोर गहने व नकदी चुराकर फरार हो गए। बलविंदर सिंह निवासी पंधेर कलां ने थाना मजीठा में लिखित शिकायत दी है। उसने कहा कि बीते दिन वह सुबह करीब तीन बजे सारे परिवार के साथ भट्ठे पर काम करने गया था। उसके साथ ही भट्ठे पर अनोख सिंह निवासी पंधेर कलां अपने परिवार के साथ ईंटें बनाने का काम करता है। सुबह छह बजे गांव के नंबरदार प्रकट सिंह की पत्नी का फोन आया कि उनके घर के ताले टूटे हुए है। घर आकर देखा तो ताले टूटे हुए थे। कमरे में रखी अलमारी से दो सोने की अंगूठी, एक सोने की बाली, एक मोबाइल फोन व छह हजार रुपये की नकदी कोई चुराकर ले गया है। उन्हें यकीन है कि उनके घर से चोरी सुखजिंदर सिंह निवासी पंधेर कलां ने की है। थाना मजीठा के एएसआइ जगदीप सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी