एससी मोर्चा अध्यक्ष राज कुमार अटवाल को किया सम्मानित

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल स्मारक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 04:42 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 07:46 PM (IST)
एससी मोर्चा अध्यक्ष राज कुमार अटवाल को किया सम्मानित
एससी मोर्चा अध्यक्ष राज कुमार अटवाल को किया सम्मानित

जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल स्मारक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमृतसर पहुंचने पर प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राज कुमार अटवाल को सम्मानित किया। अटवाल ने श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुग्र्याणा तीर्थ व श्री वाल्मीकि तीर्थ में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अटवाल ने पार्टी हाईकमान व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का आभार व्यक्त किया। सुरेश महाजन ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी हैं, जहां हरेक कार्यकर्ता का सम्मान किया जाता हैं। इस मौके पर राजेश कंधारी, सुखमिंदर पिटू, केवल कुमार, कुमार अमित, मानव तनेजा, हरविदर संधू, राजीव शर्मा, सतपाल डोगरा, संजय कुंद्रा, संजीव कुमार, दविदर पहलवान, संतोख सिंह गुमटाला और सिकंदर चौहान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी