महिला सशक्तीकरण पर करवाई स्लोगन प्रतियोगिता

आर्य समाज मंदिर लारेंस रोड पर स्लोगन मेकिग प्रतियोगिता करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:17 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:17 PM (IST)
महिला सशक्तीकरण पर करवाई स्लोगन प्रतियोगिता
महिला सशक्तीकरण पर करवाई स्लोगन प्रतियोगिता

जासं, अमृतसर : आर्य समाज मंदिर लारेंस रोड पर स्लोगन मेकिग प्रतियोगिता करवाई गई। संस्थान की ओर से काफी समय से अलग-अलग गंभीर मुद्दों के प्रति जनता को जागृत करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विद्याथियों की अलग-अलग स्लोगनों पर प्रतियोगिता करवाई जाती है। पहले स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार भी दिए जाते है।

आर्य माडल स्कूल लारेंस रोड में प्रिसिपल डा. श्रुति महाजन के अध्यक्षता में महिला जागरूकता पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रिसिपल महाजन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर अरुण महाजन के निर्देशों और शिक्षाओं पर चल रहा है, जिन्होंने ऐसी व्यवस्था का सपना देखा था जहां महिलाओं को समान दर्जा मिले। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि हम अपने छात्रों को महिला सशक्तीकरण के महत्व का एहसास कराएं क्योंकि इन्हीं बच्चों के साथ देश का भविष्य जुड़ा हुआ है। इस मौके पर स्कूल के बच्चों की ओर से बनाई गई पेंटिग की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मधु अरुण महाजन, स्मृति महाजन, विजय भारती, दीप्ति शुक्ला, तानिया और नेहा उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी