गंदगी से गुस्साए लोगों ने निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

गंदगी से गुस्साए लोगों ने वार्ड 82 में मानवाधिकार संघर्ष कमेटी इंडिया के अध्यक्ष डा. हरीश शर्मा हीरा की अगुआई में निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 04:58 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 04:58 PM (IST)
गंदगी से गुस्साए लोगों ने निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
गंदगी से गुस्साए लोगों ने निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, अमृतसर: गंदगी से गुस्साए इलाका वासियों ने वार्ड 82 में मानवाधिकार संघर्ष कमेटी इंडिया के अध्यक्ष डा. हरीश शर्मा हीरा की अगुआई में निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

इलाका निवासी ऊषा रानी, रमा सच्चर, संतोष कुमारी, पुष्पा मनन, कौशल्या देवी, रमा शर्मा, जमना देवी, मोनिका, पूनम ने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तब से ही शहर के इलाकों का विकास नहीं हुआ है। बरसात में इलाके के चैंबर पानी से भर जाते हैं। इन चेंबर की सफाई न होने से इलाके में मच्छरों की भरमार है। डेंगू के बढ़ते कहर को रोकने के लिए निगम की और से फागिग नहीं करवाई जा रही है। कई बार निगम अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद कई दिन लोगों की सुनवाई नहीं होती।

डा. हरीश शर्मा हीरा ने कहा कि निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। निगम के अधिकारी व मुलाजिम मोटी तनख्वाह लेने के बावजूद लोगों से पैसे लिए बिना इलाके में सफाई नहीं करवाते हैं।

उन्होंने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को अपील की है कि निगम में लंबे समय से इलाके में ड्यूटी कर रहे अधिकारियों को बदला जाए। उन्होंने निगम को चेतावनी दी कि यदि उनके इलाके में डेंगू के बढ़ते कहर को रोकने के लिए सफाई व अन्य ठोस कदम न उठाए गए तो वह निगम कार्यालय के बाहर धरना लगाने के लिए मजबूर होंगे।

chat bot
आपका साथी