मागों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब के आह्वान पर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:15 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:15 AM (IST)
मागों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
मागों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, अमृतसर : मांगों को लेकर आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब के आह्वान पर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जिला सीडीपीओ के माध्यम से सरकार को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा।

प्रदर्शनकारी वर्करों को संबोधित करते हुए यूनियन की नेता हरजिदर कौर और सीटू के नेता सुच्चा सिंह अजनाला ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए सरकार की ओर से लम्बे समय से आइसीडीएस योजना को खत्म किया जा रहा है। जिसके चलते राज्य के 54 हजार आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के रोजगार पर खतरा मंडराने लगा है। कर्मचारी 17 मार्च से अपनी मांगों को लेकर संगरूर में पक्का मोर्चा लगा रखे हैं। उनकी मांग है कि प्राइमरी की कक्षाएं आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाई जाएं। तीन से छह वर्ष के बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी वर्करों को सौंपी जाए। सभी कर्मचारियों को नियमित वेतन दिया जाए। 2018 में बढ़ाए गए मान भत्ता की बकाया राशि 40 प्रतिशत जमा करके जारी की जाए। सरकारी विभागों का निजीकरण बंद किया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों की हालात सुधारे जाएं। वहां पर कर्मचारियों और बच्चों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाए। कर्मचारियों का टीए व डीए बढाया जाए।

इस दौरान सीडीपीओ मीना देवी को प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की ओर से सरकार के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संगठन की नेताओं विजय कुमारी, परमजीत कौर, शरणजीत कौर, हरप्रीत वडाली, राजिदंर कौर, हरविदर कौर, परमजीत खासा, सिमरन, राज कुमारी, पूजा और कृपा राम ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी