सभी एलिमेंटरी स्कूलों में स्मार्ट रूम बनाए जाएंगे : सोनी

अमृतसर : सरकारी एलिमेंटरी स्कूल माल रोड में शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने केक काटकर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 08:26 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 12:04 AM (IST)
सभी एलिमेंटरी स्कूलों में स्मार्ट रूम बनाए जाएंगे : सोनी
सभी एलिमेंटरी स्कूलों में स्मार्ट रूम बनाए जाएंगे : सोनी

जेएनएन, अमृतसर : सरकारी एलिमेंटरी स्कूल माल रोड में शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने केक काटकर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस मनाया। सोनी ने कहा कि पिछले साल इसी दिन पंजाब सरकार द्वारा सरकारी एलिमेंटरी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं की शुरूआत की गई थी। सभी एलिमेंटरी स्कूलों को स्मार्ट क्लास रूम बनाया जाएगा। स्कूलों में छोटे बच्चों को शिक्षा देने के लिए प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे।

शिक्षामंत्री ने कहा कि सूबे में अब शिक्षा का ग्राफ ऊपर जा रहा है। अध्यापकों को भी मेहनत व लगन से बच्चों को पढ़ाना चाहिए ताकि इस बार नतीजे अच्छे आएं। शिक्षा मंत्री द्वारा माल रोड स्कूल की बास्केटबाल टीम को पंजाब में प्रथम स्थान प्राप्त करने व गिद्दे में अपने जोन में पहला स्थान प्राप्त करने पर विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस उपरांत सोनी सरकारी स्कूल गेट हकीमां में भी गए व केक काटकर पंडित नेहरू का जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर पार्षद विकास सोनी, डीईओ (से.) सल¨वदर ¨सह समरा, डीईओ (ए) सुनीता किरण, ¨प्रसिपल मनदीप कौर, चंद्रप्रकाश व अन्य अध्यापक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी