कांग्रेस के दबाव में सही काम नहीं कर पा रही पुलिस : मलिक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा संसद श्वेत मलिक ने देश के गृहमंत्री राजनाथ ¨सह से दिल्ली में मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 08:34 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 08:34 PM (IST)
कांग्रेस के दबाव में सही काम नहीं कर पा रही पुलिस : मलिक
कांग्रेस के दबाव में सही काम नहीं कर पा रही पुलिस : मलिक

जागरण संवाददाता, अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा संसद श्वेत मलिक ने देश के गृहमंत्री राजनाथ ¨सह से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने उन्हें पंजाब में नागरिकों की असुरक्षा, कैप्टन सरकार के राज में फैली अराजकता व वर्तमान पंजाब के बिगड़ते हालात पर चर्चा की और गृहमंत्री ने पंजाब में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर ¨चता व्यक्त की।

मलिक ने कहा कि पंजाब में पाक समर्थित आतंकी गतिविधियां दोबारा पंजाब का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही हैं। आपराधिक गतिविधियों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है, जिसके चलते आम आदमी दहशत व डर के माहौल में जी रहा है। पंजाब सरकार प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षा मुहैया करवाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। पंजाब के लोग आतंकित हैं और पंजाब सरकार आपराधिक तत्वों के दबाव में काम कर रही है। प्रदेश सरकार में गुंडागर्दी का नाच चल रहा है और सरकार इसके आगे घुटने टेक कर बैठी है। बड़ी-बड़ी वारदातें हो रही हैं। चोरी, डाके व बम विस्फोट की घटनाएं आम हैं। मलिक ने कहा कि पंजाब पुलिस हर कार्य में सक्षम है, पर पंजाब सरकार व कांग्रेसी नेताओं के राजनीतिक दबाव में वह अपना काम सही ढ़ंग से नहीं कर पा रही।

chat bot
आपका साथी