कुष्ठ रोग से अपंग हो सकता है इंसान : डॉ. घई

अमृतसर कुष्ठ एक ऐसा रोग है जिसका समय पर उपचार न होने की वजह से इंसान ¨जदगी भर के अपंग हो सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 12:06 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 12:06 AM (IST)
कुष्ठ रोग से अपंग हो सकता है इंसान : डॉ. घई
कुष्ठ रोग से अपंग हो सकता है इंसान : डॉ. घई

जागरण संवाददाता, अमृतसर

कुष्ठ एक ऐसा रोग है जिसका समय पर उपचार न होने की वजह से इंसान ¨जदगी भर के अपंग हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने कुष्ठ रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय से जागरुकता रैली रवाना की। सिविल सर्जन डॉ. हरदीप ¨सह घई ने इस रैली को झंडी दिखाई। डॉ. घई ने कहा कि कुष्ठ रोग का शत प्रतिशत इलाज संभव है, बशर्ते मरीज समय पर अस्पताल पहुंच जाए। सरकारी अस्पतालों में मरीजों का निशुल्क उपचार किया जाता है। कुष्ठ रोगी दूसरे लोगों को भी इसका शिकार बना सकता है।

जिला लेप्रोसी अधिकारी डॉ. निधि ने कहा कि इस जागरुकता रैली के माध्यम से लोगों को कुष्ठ के लक्षणों के विषय में जागरूक करने वाले प्ले कार्ड बांटे जाएंगे। इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर, अमरदीप ¨सह, आरूष भल्ला आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी