एक लेन टूटी, दूसरी बंद, झगड़ते हैं जाम में फंसे लोग

अमृतसर नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया की ओर से मजीठा रोड पर बनाया जा रहा फ्लाई ओवर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 12:38 AM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 12:38 AM (IST)
एक लेन टूटी, दूसरी बंद, झगड़ते हैं जाम में फंसे लोग
एक लेन टूटी, दूसरी बंद, झगड़ते हैं जाम में फंसे लोग

अमनदीप ¨सह, अमृतसर

नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया की ओर से मजीठा रोड पर बनाया जा रहा फ्लाई ओवर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। 2016 में शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट का अभी तक काम पूरा नहीं हुआ।

इस फ्लाई ओवर के अधूरे निर्माण की वजह से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कारण यह है, कि ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते बाईपास की दोनों साईडों की सड़कों को उखाड़ा गया था। जिस कारण वहां मिट्टी, पत्थर व खड्डे बन गए हैं जो रात के समय हादसों का कारण बन रहे हैं। दूसरी तरफ एक साइड की लेन पूरी तरह से बंद है और एक साइड टूटी हुई है। एक ही साइड से निकलने के कारण ज्यादातर इस रोड पर जाम ही रहता है

इसी प्रोजेक्ट के साथ जायका प्रोजेक्ट की कंपनी भी काम कर रही है। इस कंपनी ने ब्रिज की एक साइड में मेन सीवरेज डाला है। जिस कारण रोड की एक साइड को पूरी तरह से बंद किया गया है। अब कंपनी की ओर से सर्विस लाइन दी नहीं जा रही। जिस कारण लोगों को एक ही साइड में गुजरने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

हादसों का करण बन रहा फ्लाइओवर का निर्माण

ट्रैफिक के कारण लोग आपस में झगड़ते रहते है। रंजीत ¨सह ने बताया कि फ्लाई ओवर सुविधा के लिए बनाया जा रहा है, जा फिर लोगों को मुश्किलों में डालने के लिए। एक साइड को पूरी तरह से बंद किया गया है। लोग एक ही साइड से गुजरने से एक तो ट्रैफिक जाम वहीं लोग हादसों का कारण बनते है। कंपनी की ओर से दूसरी साइड खड्डा खोद दिया जो लोगों के लिए परेशानी बना है।

अधूरा बना बाईपास, बढ़ा रहा परेशानी

परमजीत ने बताया कि कंपनियों को प्रोजैक्ट का काम दिया गया है। लेकिन कंपनियों की ढीली रफ्तार के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सहीं मेंनटेनस ना होने के कारण लोगों को कंपनी की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर सर्विस लाइन दे दी जाए, तो लोगों की परेशानी कम हो सकती है।

बनाई जा रही है सर्विस लेन

प्रोजेक्ट इंचार्ज वी गणेश ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए फ्लाई ओवर के नीचे सर्विस लेन बनाई जा रही है जिस कारण रोड खोदी गई है। जल्द ही लोगों की परेशानी हल हो जाएगी। बाक्स जागरण अभियान के तहत बाईपास पर बन रहे ओवर ब्रिजों को लेकर अगर किसी को कोई परेशानी आती है या अपनी समस्या प्रशासन तक पहुंचाना चाहते है तो फोन

नंबर 9780192943 पर संपर्क कर सकते है।

अमनदीप ¨सह।

chat bot
आपका साथी