डेनमार्क भेजने के नाम पर फेसबुक फ्रेंड ने लगाया छह लाख का चूना

वेरका (अमृतसर) पुलिस थाना सदर के इलाका शेर-ए-पंजाब एवेन्यू मजीठा रोड निवासी एक महिला से एक फेसबुक मित्र ने विदेश भेजने के नाम पर छह लाख रुपये हड़प लिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 12:47 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 12:47 AM (IST)
डेनमार्क भेजने के नाम पर फेसबुक फ्रेंड ने लगाया छह लाख का चूना
डेनमार्क भेजने के नाम पर फेसबुक फ्रेंड ने लगाया छह लाख का चूना

संवाद सहयोगी, वेरका (अमृतसर)

पुलिस थाना सदर के इलाका शेर-ए-पंजाब एवेन्यू मजीठा रोड निवासी एक महिला से एक फेसबुक मित्र ने विदेश भेजने के नाम पर छह लाख रुपये हड़प लिए। पैसे वापस मांगने पर आरोपित ने उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी भी दी है।

पुलिस कमिश्नर को दी जानकारी में ठगी का शिकार हुई महिला ने बताया कि एक-दो साल पहले फेसबुक पर गुरमुख ¨सह नामक एक लड़के से उसकी दोस्ती हुई थी। गुरमुख ने अपने आप को ट्रेवल एजेंट बताया था। कुछ समय के बाद उसने उनके घर भी आना जाना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने पारिवारिक सदस्यों को झांसे में ले कर उसको डेनमार्क भेजने का भरोसा दिया। इसके बाद आरोपित ने उससे किस्तों के छह लाख रुपये ले लिए, लेकिन डेनमार्क नहीं भेजा। काफी समय बीतने पर जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो उक्त व्यक्ति ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। पीड़िता ने बताया कि आरोपित फोन पर जान से मारने की धमकियां देते हुए उनसे पांच लाख रुपये और देने की मांग कर रहा है। अब वह सोशल मीडिया पर उसकी व उके पारिवारिक सदस्यों की फोटो डाल कर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर उसके पारिवारिक सदस्यों को बदनाम कर रहा है। इस संबंध में थाना सदर के मुखी कमलजीत ¨सह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी