अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला कोरोना पाजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन

अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई। उन्होंने खुद को दिल्ली स्थित अपने आवास में क्वारंटाइन किया है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Dec 2020 08:02 PM (IST) Updated:Tue, 22 Dec 2020 08:14 PM (IST)
अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला कोरोना पाजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन
अमृतसर से लोकसभा सदस्य गुरजीत सिंह औजला।

अमृतसर, जेएनएन। लोकसभा सदस्य गुरजीत सिंह औजला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुरजीत सिंह औजला ने इस बात की जानकारी खुद पत्रकारों को दी है। उन्होंने कहा कि पिछले काफी दिनों से उन्हें बुखार था। मंगलवार को उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं। वह दिल्ली स्थित आवास पर होम क्वारंटाइन हैं।

उधर, मंगलवार को लंदन से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे 264 यालिायों व क्रू मेंबर्स में से आठ कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें एक महिला क्रू मेंबर भी शामिल है। वहीं एक अन्य महिला व छह पुरुष यालाी पाजिटिव पाए गए हैं। यह चिंता का विषय है, क्योंकि ब्रिटेन में कोरोना वायरस की स्ट्रेन में बदलाव आया है। यानी यह वायरस नए रूप में परिवर्तित है और बेहद खतरनाक भी। सरकारी मेडिकल कालेज स्थित इंफ्लूएंजा लैब की रिपोर्ट में इनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे एयरपोर्ट में हड़कंप मच गया है। वहीं स्वास्थय विभाग की चिंता बढ़ गई है।

यात्रियों ने एयरपोर्ट पर की पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी

बीते सोमवार को लगभग बारह बजे लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से आई एक फ्लाइट में 242 मुसाफिरों व 22 क्रू मेंबर सहित 264 लोग अमृतसर स्थित गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे थे। भारत सरकार ने इन सभी का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने का निर्देश दिया था। हालांकि ये मुसाफिर टेस्ट करवाने के पक्ष में नहीं थे। उनका तर्क था कि वह लंदन से आरटीपीसीआर टेस्ट करवाए आए हैं और इसकी रिपोर्ट भी उनके पास है, पर जिला प्रशासन व स्वास्थय विभाग ने उनकी हठ नहीं मानी। इस बात पर कुछ यात्रियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ एयरपोर्ट पर ही नारेबाजी शुरू कर दी।

यात्रियों ने कोविड-19 नियमों की उड़ाई धज्जियां

एयरपोर्ट पर अधिकांश मुसाफिरों ने चेहरे पर मास्क नहीं पहना था और न ही वे शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते नजर आए। एडीसी हिमांशु अग्रवाल व सिविल सर्जन डा. आरएस सेठी ने यात्रियों को किसी तरह शांत करवाया। रात्रि तकरीबन ढाई बजे सभी सभी 264 लोगों के सैंपल लिए गए और इन्हें जांच के लिए इंफ्लूएंजा लैब भेजा। इसमें आठ पाजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी