सिविल सर्जन ने डेंगू वार्ड का लिया जायजा

अमृतसर जिले में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को मद्देनजर रखते हुए सिविल सर्जन डॉ. हरदीप ¨सह घई ने वीरवार को सिविल अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड की व्यवस्था का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 11:27 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 11:27 PM (IST)
सिविल सर्जन ने डेंगू वार्ड का लिया जायजा
सिविल सर्जन ने डेंगू वार्ड का लिया जायजा

जागरण संवाददाता, अमृतसर

जिले में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को मद्देनजर रखते हुए सिविल सर्जन डॉ. हरदीप ¨सह घई ने वीरवार को सिविल अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने डेंगू वार्ड में दाखिल मरीजों से बात की और उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। डॉ. घई ने बताया कि सिविल अस्पताल में डेंगू मरीजों का प्राथमिकता के आधार पर उपचार हो रहा है। मरीजों से इलाज की प्रक्रिया से संतुष्टि जाहिर की है।

इस अवसर पर सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. चरणजीत ¨सह ने कहा कि डेंगू मरीजों की संख्या पहले की तुलना में कम रही है। आम जनता डेंगू का उपचार सरकारी अस्पताल से करवाए। यहां उन्हें सभी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी