लोस चुनाव की तैयारियों में डट जाएं कार्यकर्ता : श्वेत मलिक

अमृतसर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अमृतसर की इकाई घोषित होने के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं मे नई उर्जा का संचार हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 12:05 AM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 12:05 AM (IST)
लोस चुनाव की तैयारियों में डट  जाएं कार्यकर्ता : श्वेत मलिक
लोस चुनाव की तैयारियों में डट जाएं कार्यकर्ता : श्वेत मलिक

जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अमृतसर की इकाई घोषित होने के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं मे नई उर्जा का संचार हुआ है। पार्टी हाईकमान व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने जो विश्वास युवाओं पर दिखाते हुए पार्टी मे बडी जिम्मेवारी दी है, उसके चलते बुधवार को नवनियुक्त भाजयुमो जिला के पदाधिकारी जिला भाजयुमो अध्यक्ष गौतम अरोड़ा की अध्यक्षता मे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक का धन्यवाद करने उनके निवास पर पहुंचे। नवनियुक्त भाजयुमो की टीम ने पुष्पगुच्छ देकर मलिक को सम्मानित किया।

जिला भाजपा के अध्यक्ष आनंद शर्मा को भी भाजयुमो की टीम ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

मलिक ने कहा कि युवा हमेशा पार्टी की मजबूत शक्ति रही है। किसी पार्टी के उत्थान के लिए पार्टी के युवा मोर्चा का अहम योगदान होता है। जिला अमृतसर की नवनियुक्त टीम पूरी निष्ठा व कर्मठता से पार्टी का कार्य करते हुए आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। युवा वर्ग ही मोदी को दोबारा देश की सत्ता मे लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होने कहा कि पार्टी को विश्वास है कि युवा मोर्चा का हरेक कार्यकर्ता पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने मे सक्षम है और 2019 मे भाजपा की जीत का आधार मजबूत करने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ता घर घर पहुंच कर मोदी की जनहितार्थ नीतियों का प्रचार करके जीत का आधार बनेंगे।

इस अवसर पर डॉ. हर¨वद्र ¨सह संधू, गौरव गिल, भाग्य सहगल, टीनू राजपूत, अतुल मेहरा, गौरव भाटिया, राघव खन्ना, सोनू अरोड़ा, चींटू मेहरा, स¨तदर अमन, विशाल आर्या, विक्रांत सूरी, रिषभ पदम, मनिकरण डाला आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी