रावण के साथ-साथ अपने मन के रावण को भी जलाना होगा

श्री दुग्र्याणा मंदिर कमेटी की ओर से दशहरा मैदान में दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 12:07 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 12:07 AM (IST)
रावण के साथ-साथ अपने मन के रावण को भी जलाना होगा
रावण के साथ-साथ अपने मन के रावण को भी जलाना होगा

जासं, अमृतसर : श्री दुग्र्याणा मंदिर कमेटी की ओर से दशहरा मैदान में दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां रावण के दो पुतलों को अग्नि भेंट करते हुए पंजाब के उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि भगवान श्री राम चंद्र ने हमेशा सच्चाई का साथ दिया है। उन्होंने अपने माता-पिता का कहना मान कर 14 साल तक वनवास काटा था।

उन्होंने रावण को मार कर पाप का सर्वनाश किया था। रावण बहुत बड़े विद्वान थे, लेकिन वह अहंकारी थे। उनका अहंकार ही उन्हें ले डूबा था। हम रावण को हर साल जला तो देते थे, लेकिन वह आज तक जला नहीं है। वह इसलिए नहीं जला है, क्योंकि हमें पहले अपने अंदर के रावण को जलाना होगा। जब तक मन के अंदर का रावण नहीं जलेगा, तब तक हमें बार-बार रावण को जलाना होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को भगवान राम चंद्र जी के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने दुग्र्याणा कमेटी को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार उनके साथ है और उन्हें जब भी जरुरत होगी, वह उनके साथ खड़े होंगे।

इसके बाद उप मुख्यमंत्री सोनी ने रामनगर कालोनी इस्लामाबाद में मनाए गए दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले फूंककर सभी को इस पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अमृतसर की धरती गुरुओं की धरती है, यहां पर श्री दरबार साहिब है तो यहां दुग्र्याणा मंदिर भी है। यहां पवित्र स्थल रामतीर्थ है, जहां पर भगवान वाल्मीकि जी ने भगवान श्रीराम के दोनों पुत्रों को शिक्षा दी थी। उन्होंने कहा वह शहर की 30 सालों से सेवा करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा, पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल, पंजाब की पूर्व सेहत मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, प्रधान रमेश शर्मा, युवा नेता विकास सोनी, राघव सोनी, परमजीत सिंह चोपड़ा, चेयरमैन महेश खन्ना, विक्की दत्ता, राजू किग, पार्षद ताहिर शाह, सुरिदर सिंह शिदा, गिन्नी भाटिया, एनएसयूआइ के प्रधान अक्षय शर्मा, जुगल किशोर शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी