जिले से एक हजार कार्यकर्ता चंडीगढ़ रैली में हुए शामिल

पंजाब सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) बादल की ओर से चंडीगढ़ में आयोजित की गई रैली में जिले से एक हजार के करीब कार्यकर्ता चंडीगढ़ पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:30 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:30 PM (IST)
जिले से एक हजार कार्यकर्ता चंडीगढ़ रैली में हुए शामिल
जिले से एक हजार कार्यकर्ता चंडीगढ़ रैली में हुए शामिल

जागरण संवाददाता, अमृतसर: पंजाब सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) बादल की ओर से चंडीगढ़ में आयोजित की गई रैली में जिले से एक हजार के करीब कार्यकर्ता चंडीगढ़ पहुंचे। पार्टी के कार्यकर्ता अमृतसर शहरी के अध्यक्ष गुरप्रताप सिंह टिक्का और ग्रामीण अध्यक्ष वीर सिंह लोपोके के नेतृत्व में वाहनों से चंडीगढ़ पहुंचे। यह काफिला सुबह करीब साढे़ पांच बजे अमृतसर में अलग-अलग स्थानों से रवाना हुआ।

अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक वीर सिंह लोपोके ने कहा कि कैप्टन की कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण लोगों में रोष व्याप्त है। कैप्टन इस वक्त राज्य में कांग्रेस के नहीं बल्कि भाजपा के इशारों पर शासन चला रहे हैं। कानून व्यवस्था राज्य मे बिगड़ चुकी है। सत्ता में आने से पहले किए गए वादे कांग्रेस सरकार पूरा करने में असफल रही है। लोगों में मौजूदा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष बढ़ रहा है। वह भविष्य में कांग्रेस को राज्य की सत्ता में नहीं देखना चाहते।

उधर अमृतसर साउथ विधानसभा क्षेत्र के अकाली दल के प्रभारी तलबीर सिंह गिल ने कहा कि अमृतसर से भारी संख्या में वर्कर चंडीगढ़ रैली के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार से राज्य का हर वर्ग दुखी है। कैप्टन अमरिदर सिंह ने जनता के साथ कोई संपर्क नहीं रखा। उलटा अपने महलों और पहाड़ी इलाकों से ही बाहर नहीं निकले। कांग्रेस के मंत्री विधायकों की ओर से लोगों की लूट की जा रही है। आम लोगों की कोई सुनवाई भी न तो मंत्रियों ने की और न ही अफसरशाही की ओर से की गई। चंडीगढ़ में हुई महारैली ने साबित कर दिया है कि अकाली दल दोबारा पंजाब में सरकार बनाएगा।

chat bot
आपका साथी