शिअद किसान हितैषी पार्टी है : एडवोकेट किरणप्रीत मोनू

यूथ अकाली दल के जिला प्रधान एडवोकेट किरणप्रीत सिंह मोनू ने कहा है कि शिरोमणि अकाली दल बादल किसान हितैषी पार्टी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:03 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:03 PM (IST)
शिअद किसान हितैषी पार्टी है : एडवोकेट किरणप्रीत मोनू
शिअद किसान हितैषी पार्टी है : एडवोकेट किरणप्रीत मोनू

संस, अमृतसर : यूथ अकाली दल के जिला प्रधान एडवोकेट किरणप्रीत सिंह मोनू ने कहा है कि शिरोमणि अकाली दल बादल किसान हितैषी पार्टी है। सीमावर्ती किसानों के लिए जितने विशेष पैकेज अकाली सरकार के समय मंजूर हुए है। वह किसी भी कांग्रेसी सरकार ने नहीं करवाए है। मोनू यूथ अकाली दल के वर्करों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 की भारत-पाक विभाजन के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में आकर बसे किसानों की मदद केवल अकाली सरकार ने की है। आगामी 2022 चुनाव के बाद पंजाब में अकाली दल की स्थिर सरकार बनने के बाद पंजाब के किसानों को उनके अधिकार लेकर दिए जाएंगे। पंजाब की खुशहाली व विकास में ठहराव नहीं आने दिया जाएगा।

कैप्टन अमरिदर सिंह की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार ने पंजाबियों से किए एक भी वायदे को पूरा नहीं किया है। पंजाब अब भी नशे के चंगुल में फंसा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपसी लड़ाई के कारण पंजाब का विकास ठहर गया है। शिअद की सरकार पंजाब में आने पर पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल व सुखबीर सिंह बादल द्वारा पंजाब का विकास तेज गति से करवाया जाएगा।

इस अवसर पर मनिदर सिंह संधू, रुस्तम संधू, विकास शर्मा छोटू, गुरविदर बुट्टर, मनजिदर कंग, सन्नी काहलो, जसकीरत पन्नू, गौरव संधू, प्रकाश, सन्नी काहलो, गुरसाहिब सिंह, बिन्नी काहलो, अवतार शर्मा, अंकुश, प्रिस मेहरा, रुकमन संधू, नारायणदीप सिंह, प्रभजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरतेजबीर सिंह, केतन, अर्जुन संधू, मोहित सरीन, रणजोध, गुरकीरत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी