चुनावी घोषणा पत्र का मजाक बना रहे अकाली, आप व कांग्रेसी : गौरव

भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के मीडिया सह प्रमुख गौरव महाजन ने कहा कि शिअद आप व कांग्रेसियों ने चुनावी घोषणा पत्र को मजाक बना दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:39 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:39 PM (IST)
चुनावी घोषणा पत्र का मजाक बना रहे अकाली, आप व कांग्रेसी : गौरव
चुनावी घोषणा पत्र का मजाक बना रहे अकाली, आप व कांग्रेसी : गौरव

संवाद सहयोगी, अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के मीडिया सह प्रमुख गौरव महाजन ने कहा कि शिअद, आप व कांग्रेसियों ने चुनावी घोषणा पत्र को मजाक बना दिया है। अकाली दल द्वारा 400 व आप द्वारा 300 बिजली बिल मे यूनिट फ्री देने की चुनावी घोषणा को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि ऐसी कागजी घोषणाएं मात्र वोट हथियाने का माध्यम है। महाजन ने ऐसी घोषणाएं करने वाले सियासी दल सार्वजनिक बताए कि कैसे इन फ्री यूनिट के खर्चे को वहन किया जाएगा। खजाना खाली होने का बहाना बनाकर मुलाजिमों को नहीं किया जा रहा पक्का : संधू

पंजाब रोडवेज, पनबस कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन व पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिमों ने अपनी मांगों को लेकर बस अड्डे में धरना देते कांग्रेस सरकार खिलाफ नारेबाजी की। ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चे के अध्यक्ष बलजीत सिंह संधू, सतनाम सिंह तुड़, निर्भय सिंह ने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह ने 2017 में सामूहिक कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का वादा करके वोट लिए थे। परंतु अब वादे से सरकार भाग रही है।

बलजीत सिंह संधू ने कहा कि कैप्टन सरकार द्वारा कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की बजाय केंद्र की कारपोरेट नीतियों को लागू करके सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। खजाना खाली होने का बहाना बनाकर कच्चे मुलाजिमों को पक्का नहीं किया जा रहा। उल्टा मंत्रियों और विधायकों के वेतन और भत्ते में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इस मौके रजवंत सिंह, दलविदर सिंह ने कहा कि छह अगस्त को पंजाब भवन चंडीगढ़ में राज्य स्तर पर बैठक होगी। जिसके बाद मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिदर सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ राज्य भर में प्रदर्शन किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी