सात पदाधिकारियों के बाद 12 कार्यकारिणी सदस्य भी जीते

अमृतसर लम्सडन क्लब चुनाव में टंडन ग्रुप ने सात पदाधिकारियों के पद पर हुए चुनाव में जहां जीत दर्ज की, वहीं 12 कार्यकारिणी सदस्यों ने भी अपने विरोधियों को मात दे दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 12:22 AM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 12:22 AM (IST)
सात पदाधिकारियों के बाद  12 कार्यकारिणी सदस्य भी जीते
सात पदाधिकारियों के बाद 12 कार्यकारिणी सदस्य भी जीते

फ्लैग...

—लम्सडन क्लब चुनाव में टंडन ग्रुप ने वर्मा ग्रुप को सभी पदों पर किया पराजित। फोटो : 61

जागरण संवाददाता, अमृतसर

लम्सडन क्लब चुनाव में टंडन ग्रुप ने सात पदाधिकारियों के पद पर हुए चुनाव में जहां जीत दर्ज की, वहीं 12 कार्यकारिणी सदस्यों ने भी अपने विरोधियों को मात दे दी है। मतों की गिनती की चल रही प्रक्रिया आज पूरी हो गई। 17 फरवरी को हुए चुनाव में क्लब के 1785 सदस्यों में से 917 सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। 8 साल बाद हुए चुनाव में भी अरुण वर्मा ग्रुप एक भी पद पर जीत दर्ज नहीं कर सका।

क्लब के चुनाव में टंडन ग्रुप के प्रधान पद पर विजयी रहे अमृत महाजन अम्बा को 458 मत पड़े। इसी तरह महासचिव वीके टंडन ने 486, कोषाध्यक्ष सीए विजय उमट ने 540, उपप्रधान रु¨पदर ¨सह रूबी को 458, सह सचिव अश्वनी रयोली को 472, रिफ्रेशमेंट सचिव पवन कपूर को 457 व खेल सचिव सुनील धीर को 481 मत पड़े और वह विजयी रहे। कार्यकारिणी सदस्यों में संजीव कपूर राजू, सुनील विज, संदीप गुलाटी, राजेश पांधी, संजीव बहल, कपिल बहल, अमित महाजन, ह¨रदर ¨सह, डा. विनोद उप्पल, कुलदीप महाजन व पकंज आहूजा बॉबी ने भी वर्मा ग्रुप के सदस्यों को हराते हुए जीत दर्ज की। सोमवार देर रात गिनती चलने के बाद मंगलवार को इसकी घोषणा कर दी गई। इसके साथ ही अरुण वर्मा ग्रुप का चुनाव में खाता भी नहीं खुल पाया। विकास ही रहेगा हमारा एजेंडा : अम्बा

नवनियुक्त प्रधान अमृत महाजन अम्बा, महासचिव वीके टंडन, कोषाध्यक्ष सीए विजय उमट ने कहा कि क्लब का सबसे ज्यादा विकास उनके कार्यकाल में ही हुआ है। विकास के एजेंडे पर ही हमने चुनाव लड़ा था और आगे भी हमारा एजेंडा विकास ही रहेगा। क्लब में आने वाले परिवारों को सुरक्षित व पारिवारिक माहौल मुहैया करवाने के लिए उनकी पूरी टीम वचनबद्ध है।

chat bot
आपका साथी