नशेड़ियों ने दातर से हमला कर किया लहू-लुहान

। छेहरटा थानांतर्गत पड़ते काले गांव में कुछ नशेड़ियों ने जसपाल सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:02 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:02 PM (IST)
नशेड़ियों ने दातर से हमला कर  किया लहू-लुहान
नशेड़ियों ने दातर से हमला कर किया लहू-लुहान

जागरण संवाददाता, छेहरटा/अमृतसर

छेहरटा थानांतर्गत पड़ते काले गांव में कुछ नशेड़ियों ने जसपाल सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपितों का कुछ समय पहले जसपाल सिंह के साथ विवाद हुआ था। पुलिस ने सात-आठ आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआइ राजिदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

काले गांव निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता है। कुछ समय पहले उसका गांव के ही कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। हमला करने वाले आरोपित अकसर गांव में नशा करते हैं और लोगों के साथ झगड़ते हैं। शुक्रवार की रात वह काम निपटाने के बाद घर जा रहा था। रास्ते में सात-आठ नशेड़ी युवकों ने उसे घेर लिया और सबक सिखाने की बात करने लगे। जब उसने वहां से भागना चाहा तो हथियारबंद युवकों ने पीछा कर उस पर दातर और कृपाण से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जसपाल सिंह ने बताया कि उसके हाथ की अंगुलियां कट चुकी हैं। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह से इंसाफ की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी