एडीसी रूही डग ने सरकारी विभागों में की स्टाफ की चेकिग
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सभी सरकारी अधिकारियों को समय पर दफ्तर पहुंच कर लोगों की समस्याओं का हल करने के निर्देश दे रखे है।
जासं, अमृतसर : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सभी सरकारी अधिकारियों को समय पर दफ्तर पहुंच कर लोगों की समस्याओं का हल करने के निर्देश दे रखे है। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा ने सभी अधिकारियों को समय पर दफ्तर पहुंचने की हिदायतें की है। मंगलवार को एडीसी रूही डग ने डीसी दफ्तर के विभिन्न विभागों में चेकिग की और वहां की हाजिरी चेक की। सभी स्टाफ सदस्य दफ्तर में ही मिले। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि इस तरह की चेकिग लगातार जारी रहेंगी। वहीं दूसरी तरफ डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा ने कहा कि सभी अधिकारी व मुलाजिम दफ्तरी समय नौ से पांच बजे तक अपनी हाजिरी यकीनी बनाएं। किसी भी अधिकारी ने छुट्टी लेनी है तो उस बारे में पहले सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को दफ्तरों में परेशान न होना पड़े, इसलिए जरूरी है कि समय पर दफ्तर पहुंच कर अपने काम निपटाए जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसी तरह से दफ्तरों में औचक चेकिग चलती रहेगी। जो भी अधिकारी देरी से दफ्तर आते है, वह बिना बताए गैर हाजिर मिले तो उनके खिलाफ गैर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बाबत विशेष चेकिंग टीमें बना दी गई है और उन्होंने इस बारे में हिदायतें भी कर दी है।