आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन

हरियाणा में किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को अमृतसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान हाल गेट पर पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला भी फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 06:56 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 06:56 PM (IST)
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, अमृतसर: हरियाणा में किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को अमृतसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान हाल गेट पर पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला भी फूंका। आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष जीवन जोत कौर ने कहा कि हरियाणा के करनाल में किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए अत्याचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जिम्मेदार हैं। क्योंकि नरेंद्र मोदी व खट्टर सरकार किसानों की आवाज सुनने की बजाय उसे दबाना चाहती है। आप नेता इकबाल सिंह भुल्लर ने कहा कि इस लाठीचार्ज में एक किसान की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि किसानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस अवसर पर हरवंत सिंह उमरानंगल, सीमा सोढी, अशोक तालवाड़, जसविदर सिंह, कुलदीप सिंह धारीवाल, हरभजन सिंह, डा. इंद्रपाल, मुनीष अग्रवाल, गुलजार सिंह बिट्टू, ओमप्रकाश गब्बर, जसबीर संधू, रशपाल सिंह, कुलदीप सिंह, मास्टर जसविदर सिंह बलदेव सिंह, हरजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, राजीव भगत, राजिदर पलाह, बलजीत सिंह, रिकू आदि उपस्थित थे। पार्टी वर्करों के प्रदर्शन के चलते हाल गेट पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। हाल गेट से रामबाग की ओर जाती सड़क, वाल सिटी की ओर जाने वाला रास्ता व रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहन रुक गए। तकरीबन पौने घंटे तक वाहन चालक यहां फंसे रहे।

chat bot
आपका साथी