कृषि सुधार कानून को आप और शिअद का समर्थन : रंधावा

सहकारिता मंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा ने कहा कि केंद्रीय कृषि सुधार कानून के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और अकाली दल केंद्र सरकार के मिले हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:40 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:40 PM (IST)
कृषि सुधार कानून को आप और शिअद का समर्थन : रंधावा
कृषि सुधार कानून को आप और शिअद का समर्थन : रंधावा

जासं, अमृतसर : सहकारिता मंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा ने कहा कि केंद्रीय कृषि सुधार कानून के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और अकाली दल केंद्र सरकार के मिले हुए हैं। यही कारण है कि दिल्ली सरकार ने अभी तक कृषि सुधार कानून वापस नहीं लिया। वह शनिवार को वेरका मिल्क प्लांट द्वारा दूध की नई पीपी पैकिग की शुरुआत करने के बाद पत्रकारों के साथ बात कर रहे थे।

इस दौरान जिला कांग्रेस देहाती प्रधान भगवंतपाल सिंह सच्चर, मेयर कर्मजीत सिंह रिटू, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी और मिल्कफेड पंजाब के मैनेजिंग डायरेक्टर कमलदीप सिंह संघा भी उपस्थित थे। रंधावा ने कहा कि 'आप' और शिअद के नेताओं के साथ दो नवंबर को राष्ट्रपति से मुलाकात करना था। केंद्रीय कृषि कानून के खिलाफ दोनों पार्टियों के नेताओं ने यह बात राज्यपाल से मिलने के वक्त उन्हें कही थी। लेकिन अब वे प्रधानमंत्री से मिलने की बात करने लगे हैं। इससे स्पष्ट है कि वे केंद्र सरकार से मिले हुए हैं।

खडूर साहिब से सांसद जसबीर सिंह डिपा ने पंजाब को हिदुस्तान का दिल बताते हुए कहा कि केंद्र ने अगर पंजाब का गला दबाने की कोशिश की तो इसका असर पूरे देश में होगा।

उन्होंने कहा कि अकाली नेता गैर कानूनी कारोबार, हवाले और ईडी से बचने के लिए ऐसा करते रहे। 1994 से लेकर 2017 तक संघ का एजेंडा पंजाब में लागू करने की जिम्मेदारी प्रकाश सिंह बादल और 2017 के बाद यह काम सुखबीर बादल ने संभाल लिया। इस अवसर पर मिल्क यूनियन चेयरमैन नरिदर सिंह वांसल, वाइस चेयरमैन नवदीप सिंह, डायरेक्टर यादविदर सिंह, गुरबिदरबीर सिंह, दलजीत सिंह, रतन सिंह, गुरदेव सिंह, सतिदर प्रसाद, प्रितपाल सिंह सीविया भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी