आढ़ती एसोसिएशन ने अनाज मंडी में किया प्रदर्शन

सरकारी खरीद एजेंसियों की तरफ से धान की फसल की अदायगी न किए जाने से गुस्साए आढ़तियों ने आढ़ती एसोसिएशन प्रधान मनजिदर सिंह सरजा की अध्यक्षता में अनाज मंडी जंडियाला गुरु में रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 05:59 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 05:59 PM (IST)
आढ़ती एसोसिएशन ने अनाज मंडी में किया प्रदर्शन
आढ़ती एसोसिएशन ने अनाज मंडी में किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, जंडियाला गुरु : सरकारी खरीद एजेंसियों की तरफ से धान की फसल की अदायगी न किए जाने से गुस्साए आढ़तियों ने आढ़ती एसोसिएशन प्रधान मनजिदर सिंह सरजा की अध्यक्षता में अनाज मंडी जंडियाला गुरु में रोष प्रदर्शन किया। मनजिदर सिंह सरजा ने कहा कि खरीद एजेंसियों की ओर से धान की फसल की अदायगी नहीं किए जाने को लेकर उच्चाधिकारियों से कई बार बैठकें भी की गई। लेकिन हर बार टाल मटोल की नीति के चलते कोई समाधान नहीं हुआ। यहां तक कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति कंट्रोलर से भी की गई बैठक बेनतीजा रही।

अनाज मंडी में तैनात इंस्पेक्टरों की आपसी खींचतान का खामियाजा भी आढ़ती और किसान ही भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर फसल की अदायगी जल्द से जल्द किसानों के खाते में न आई तो आढ़ती एसोसिएशन संघर्ष का रास्ता अपनाते हुए जीटी रोड जाम करने को मजबूर हो जाएगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर जतिदर सिंह नाटी, रशपाल सिंह काले शाह, रमन बस्सी, राकेश शर्मा गोल्डी, रमेश चंद्र बस्सी, अमनदीप सिंह, फतेहजीत सिंह, मंगत राम अरोड़ा, मोहित मिगलानी, राम अवतार, निशान सिंह, ओंकार सिंह, सरबजीत सिंह पहलवान, कंवलजीत सिंह, सुरजीत सिंह कंग आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी