वाहन चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक फरार

थाना सिविल लाइन की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से चोरी का मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 08:02 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 08:02 PM (IST)
वाहन चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक फरार
वाहन चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक फरार

जागरण संवाददाता, अमृतसर : थाना सिविल लाइन की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से चोरी का मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। वह मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर लगाकर चला रहा था और उसे बेचने की फिराक में था। वहीं आरोपित का एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपित की पहचान प्रिसपाल सिंह उर्फ मनप्रीत सिंह मनू निवासी मोहल्ला अवा लोपोके और फरार की पहचान रविदर सिंह निवासी गांव रतन के रूप में हुई है। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एएसआइ परमजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने किचलु चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को शक के आधार पर रोकने की कोशिश की गई तो आरोपित पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान प्रिसपाल सिंह को तो गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा साथी भागने में कामयाब हो गया। जब उससे पूछा गया तो जो मोटर साइकिल चला रहे है, चोरी का है।

उन्होंने यह मोटरसाइकिल खंडवाला छेहरटा से चोरी किया था और उस पर अपना फर्जी नंबर पीबी 06-टी-4925 लगाया गया था। पुलिस दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी