गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने 17 नवंबर को पाक रवाना होगा जत्था

पाकिस्तान में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को मनाने के लिए जत्था 17 नवंबर को रवाना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 08:20 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 08:20 PM (IST)
गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने 17 नवंबर को पाक रवाना होगा जत्था
गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने 17 नवंबर को पाक रवाना होगा जत्था

जासं, अमृतसर

पाकिस्तान में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को मनाने के लिए भारत से यात्रियों का जत्था 17 नवंबर को रवाना होगा। जत्थे में जाने वालों के लिए कोरोना जांच व वैक्सीन जरूरी होगा।

एसजीपीसी के यात्रा विभाग के प्रभारी बलविदर सिंह खैराबाद ने बताया कि इस जत्थे की अगुआई एसजीपीसी के सदस्य बलविदर सिंह भम्मा करेंगे। 17 नवंबर को जाने वाला जत्था 19 नवंबर को प्रकाश पर्व मनाएगा। पाकिस्तान में अलग-अलग धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के बाद 26 नवंबर को वापिस लौटेगा।

एसजीपीसी की ओर से इस बार 1108 यात्रियों की सूची वीजा के लिए भेजी है। ननकाना साहिब सिख यात्री जत्थे के सरवन सिंह गिल और प्रीतम सिंह भाटिया ने बताया कि इस बार करीब दो हजार श्रद्धालुओं को वीजा दिए जाने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी