869 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहना कोविशील्ड का कवच, 364 को छह निजी अस्पतालों में लगा टीका

कोरोना टीकाकरण को गति प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सोमवार को दोबारा नए जोश के साथ दिखा। सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक कुल 869 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:53 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:53 PM (IST)
869 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहना कोविशील्ड का कवच, 364 को छह निजी अस्पतालों में लगा टीका
869 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहना कोविशील्ड का कवच, 364 को छह निजी अस्पतालों में लगा टीका

जागरण संवाददाता, अमृतसर : कोरोना टीकाकरण को गति प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सोमवार को दोबारा नए जोश के साथ दिखा। सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक कुल 869 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। इस दौरान जिले के 16 सरकारी अस्पतालों में 505 (31.5 प्रतिशत) स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा, जबकि छह निजी अस्पतालों में 364 (60 प्रतिशत) ने कोविशील्ड का कवच अपनाया। कुल 22 अस्पतालों में 2200 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, पर 39.5 प्रतिशत को ही कवर किया जा सका। हालांकि यह शनिवार जितना ही रहा। इसका मुख्य कारण स्वास्थ्य कर्मियों के आगे न आना है।

फोर्टिस अस्पताल ने सोमवार को भी शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया। इस अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लग रहा है। वहीं जिले के सिविल अस्पताल में टीकाकरण की रफ्तार धीमी है। सोमवार महज 24 स्वास्थ्य कर्मी ही आगे आए। सिविल अस्पताल से ज्यादा टीकाकरण तो सेटेलाइट अस्पताल रंजीत एवेन्यू में हुआ। यहां 68 को टीका लगाया गया। गुरु नानक देव अस्पताल में टीकाकरण की गति बेहद सुस्त है। यहां मह 19 का टीकाकरण हुआ। सोमवार को 18 पाजिटिव आए, 16 स्वस्थ हुए

जिले में सोमवार को 18 नए कोरोना पाजिटिव मरीज रिपोर्ट हुए हैं। इनमें 12 कम्युनिटी से, जबकि छह संपर्क के केस हैं। वहीं चौबीस घंटों में 16 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 14964 हो गई है। इनमें से 14269 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस अब 120 हैं। अब तक 575 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सरकारी अस्पताल

जीएनडीएच - 19

सिविल अस्पताल - 22

सीएचसी वेरका- 24

बाबा बकाला - 49

अजनाला व रमदास - 40

मानांवाला - 28

तरसिक्का - 26

लोपोके - 50

मजीठा - 69

रंजीत एवेन्यू - 68

मुस्तफाबाद - 11

घनुपुर काले - 20

सकत्तरी बाग - 54

ढाब खटिकां - 15

सरकारी डेंटल कालेज - 35 एसजीआरडी वल्ला - 48

फोर्टिस - 100

एसजीआरडी डेंटल - 0

ब्यास अस्पताल - 101

अमनदीप अस्पताल - 35

ईएमसी अस्पताल - 80

chat bot
आपका साथी