7900 को लगा टीका, आज के लिए तीन हजार डोज शेष

दस हजार कोविशील्ड की डोज पहुंचने के बाद शनिवार को टीकाकरण ने गति पकड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:07 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:07 PM (IST)
7900 को लगा टीका, आज के लिए तीन हजार डोज शेष
7900 को लगा टीका, आज के लिए तीन हजार डोज शेष

जासं, अमृतसर : दस हजार कोविशील्ड की डोज पहुंचने के बाद शनिवार को टीकाकरण ने गति पकड़ी। एक दिन में 7900 लोगों को टीका लगाया गया। कुल 127 टीकाकरण केंद्रों में सीमित मात्रा में डोज भेजी गईं। सिविल अस्पताल को महज 400 डोज मिली थीं, जबकि यहां लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। कुछ लोग दोपहर साढ़े बारह बजे आए, लेकिन स्टाफ ने तर्क दिया कि अब रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा, क्योंकि डोज समाप्त होने वाली हैं। जो लोग पहले आए हैं उन्हें ही डोज लगाई जाएगी। इस बात का कुछ लोगों ने विरोध किया, पर स्टाफ ने अपनी बेबसी जाहिर करते हुए रजिस्ट्रेशन से इंकार किया। सिविल अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। अब तक जिले में 699838 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। अब विभाग के पास स्टाक में तकरीबन तीन हजार डोज है।

chat bot
आपका साथी