फाइनांस कंपनी का कर्मी बता एप डाउनलोड करने को कहा, खाते से उड़े 4.86 लाख रुपये

इन दिनों हैकर्स काफी सक्रिय हो गए हैं। अब हैकर ने छेहरटा के गुरप्रीत सिंह के बैंक खाते से कुल 4.

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 04:00 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 04:00 AM (IST)
फाइनांस कंपनी का कर्मी बता एप डाउनलोड करने को कहा, खाते से उड़े 4.86 लाख रुपये
फाइनांस कंपनी का कर्मी बता एप डाउनलोड करने को कहा, खाते से उड़े 4.86 लाख रुपये

जागरण संवाददता, अमृतसर: इन दिनों हैकर्स काफी सक्रिय हो गए हैं। अब हैकर ने छेहरटा के गुरप्रीत सिंह के बैंक खाते से कुल 4.86 लाख रुपये उड़ा लिए। जांच के बाद छेहरटा पुलिस ने मध्य प्रदेश के सानावाद जिले में स्थित रेलवे लिक रोड निवासी आरती सिसोदिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। बैंक से इस बारे में रिकार्ड भी मंगवाया जा रहा है।

छेहरटा स्थित भल्ला कालोनी निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह कपड़े का कारोबार करते हैं। बीती 23 जुलाई की दोपहर वह अपने दफ्तर में थे। इस बीच एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया। उस युवक ने उन्हें बताया कि वह बजाज फाइनांस कंपनी से बोल रहा है। उन्हें कहा कि वह अपने मोबाइल पर एक एप्लीकेशन डाउनलोड करें। उससे उन्हें कई बैंकों के बारे में पता चलेगा। इसके बाद आरोपित ने उनके मोबाइल पर एक लिक भेजा। जैसे ही उन्होंने लिक को क्लिक किया तो उनके खाते से अलग-अलग समय में कुल 4.86 लाख रुपये आरती नामक महिला के खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। उन्होंने तुरंत अपने बैंक में जाकर जानकारी दी और खाता फ्रीज करवाया। एक और व्यक्ति के खाते से निकले 75 हजार रुपये

तीन दिन पहले सुल्तानविड रोड के गुरजीत सिंह के बैंक खाते से हैकर ने 75 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। थाना बी डिवीजन की पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरजीत ने बताया कि 24 अक्टूबर की शाम छह बजे अज्ञात आरोपित ने आनलाइन राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली।

chat bot
आपका साथी