कोरोना के 47 नए केस आए, दो लोगों की हुई मौत

कोरोना वायरस की रफ्तार धीरे-धीरे धीमी होती दिखाई दे रही है। जोकि एक राहत की बात है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:05 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:05 AM (IST)
कोरोना के 47 नए केस आए, दो लोगों की हुई मौत
कोरोना के 47 नए केस आए, दो लोगों की हुई मौत

जागरण संवाददाता, अमृतसर

कोरोना वायरस की रफ्तार धीरे-धीरे धीमी होती दिखाई दे रही है। जोकि एक राहत की बात है। मगर इससे साथ दुख भी है कि शुक्रवार को वायरस की चपेट में आए दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि बीते दिन के मुकाबले एक केस ज्यादा रिपोर्ट हुआ। वीरवार को आई कोरोना केसों की रिपोर्ट में 46 लोग संक्रमित पाए गए थे। जबकि शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पाजीटिव केसों की संख्या बढ़कर 47 पर आ गई। वहीं 140 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट गए। इसके साथ ही अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या भी घट कर 1188 हो गई है। जबकि पिछले साल से अभी तक संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या 43655 बताई जा रही है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1551 हो चुकी है। शुक्रवार को कोरोना से मरने वालों में छेहरटा निवासी 46 साल का व्यक्ति और जब्बोवाल निवासी 23 साल की महिला शामिल है। कोरोना से एक की मौत, आठ लोग संक्रमित

जिले में कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं। जबकि शुक्रवार को एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। जिले में अब तक कोरोना से 352 लोगों की मौत हो चुकी हैं। उधर विभिन्न केंद्रों में 2859 लोगों को टीका लगाया गया। जिले में अब तक एक लाख, 65 हजार, 936 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। सिविल सर्जन डा. रोहित मेहता ने बताया कि 1086 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट शनिवार को आने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी