बावा लाल दयाल जी के जयंती महोत्सव पर निकलेगी 41 प्रभातफेरियां

सतगुरु श्री बावा लाल दयाल जी महाराज के जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में महानगर में प्रभातफेरियों का सिलसिला शुरू किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:37 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:37 PM (IST)
बावा लाल दयाल जी के जयंती महोत्सव पर निकलेगी 41 प्रभातफेरियां
बावा लाल दयाल जी के जयंती महोत्सव पर निकलेगी 41 प्रभातफेरियां

संवाद सहयोगी, अमृतसर : सतगुरु श्री बावा लाल दयाल जी महाराज के जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में महानगर में प्रभातफेरियों का सिलसिला शुरू किया जा रहा है। यह प्रभातफेरियां दिसंबर के दूसरे सप्ताह शुरू होंगी। इस बार करीब 41 प्रभातफेरियां निकालने की रूपरेखा तैयार की गई है। प्रभातफेरियों की रूपरेखा बनाने के लिए एक बैठक गद्दी श्री बावा लाल दयाल जी कर्मोड्योढ़ी में परम पूज्य महंत अनंत दास महाराज के सान्निध्य में हुई।

बैठक की जानकारी देते हुए महंत अनंत दास महाराज ने कहा कि 2 फरवरी, 2022 को सतगुरु बावा लाल दयाल जी महाराज का जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मंदिर परिसर में मनाया जाएगा। प्रभातफेरियां निकालने की रूपरेखा तैयार की गई है। दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह पर प्रभातफेरियों का सिलसिला शुरू कर दिया जाएगा। एक दिसंबर को प्रभातफेरियों की फाइनल लिस्ट तैयार कर दी जाएगी। प्रभातफेरियों में सेवादारों को आई कार्ड दिए जाएंगे। वहीं भजन गायन करने वालों को भी पहचान पत्र दिए जाएंगे। इस बार भजनों की सुविधा के लिए राजासांसी वेरका से जाने वाले भक्तों को मंदिर परिसर से बस की सुविधा का भी प्रबंध किया गया है।

chat bot
आपका साथी