सैलून संचालिका से छीनाझपटी, महिला पर्स नहीं छोड़ा तो धक्का मार गिराया, लूटे 40 हजार

सहज एन्क्लेव के पास शनिवार की रात बाइक सवार दो लुटेरों ने शनिवार रात सैलून की संचालिका से हाथापाई कर उसका पर्स छीन लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:37 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:37 PM (IST)
सैलून संचालिका से छीनाझपटी, महिला पर्स नहीं छोड़ा तो धक्का मार गिराया, लूटे 40 हजार
सैलून संचालिका से छीनाझपटी, महिला पर्स नहीं छोड़ा तो धक्का मार गिराया, लूटे 40 हजार

जासं, अमृतसर: मजीठा रोड थाने के अधीन पड़ते सहज एन्क्लेव के पास शनिवार की रात बाइक सवार दो लुटेरों ने शनिवार रात सैलून की संचालिका से हाथापाई कर उसका पर्स छीन लिया। महिला ने हिम्मत करते हुए पर्स नहीं छोड़ा तो एक लुटेरे ने उसे जोर से धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद दोनों लुटेरे पर्स लेकर फरार हो गए। मजीठा रोड थाने की पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा पाई है।

बसंत नगर निवासी रश्मि शर्मा ने मजीठा रोड थाने की पुलिस को बताया कि वह वीके टावर बिल्डिंग में ग्लैमर नाम का सैलून चलाती हैं। रोजाना की तरह वह शनिवार रात अपनी सहेली के साथ सैलून से घर लौट रही थीं। जैसे ही वे सहज एन्क्लेव की तरफ जाने लगीं तो बाइक सवार दो युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। फिर वह उनके पास पहुंचकर रुक गए। बाइक के पीछे बैठा युवक तेजी से उनकी तरफ लपका और पर्स झपटने लगा। यह देखकर उसकी सहेली डर गई और पीछे की तरफ भागी। रश्मि ने बताया कि उन्होंने अपने हाथ से पर्स नहीं छोड़ा। उसके बाद दोनों लुटेरों ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। उन्होंने शोर मचाया लेकिन गली सुनसान थी और उन्हें बचाने वाला कोई नहीं था। फिर वह भी डर गई और अपने हाथ से पर्स की पकड़ ढीली कर दी। पर्स में 40 हजार रुपये, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे

इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह मल्ली ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार दोनों आरोपित कैद हुए मिले। आरोपितों के पास प्लेटिना बाइक थी। फुटेज को उन्होंने शहर के कई वाट्सएप ग्रुप में वायरल किया है ताकि आरोपितों की पहचान कर उन्हें दबोचा जा सके।

chat bot
आपका साथी